मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जशपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…..
जशपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा में करेंगे शिरकत, बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव में होंगे शामिल


जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुधवार 4 नवंबर को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय जशपुर नगर सहित फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में बैठक करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12:35 बजे जशपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा रणजीता स्टेडियम पहुंचेंगे।दोपहर 12:50 बजे से 1:50 बजे तक रणजीता स्टेडियम, जशपुर नगर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे सर्किट हाउस जशपुर पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन, जशपुर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 2:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे तथा 2:55 से 3:10 बजे तक आयोजित हेलमेट बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

ग्राम बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव पहुंचेंगे। यहां शाम 3:35 बजे से आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शाम 5 बजे ग्राम बनगांव से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5:20 बजे अपने गृह ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री के जशपुर जिला प्रवास को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




