Close Menu
Manthan Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan Chhattisgarh
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Manthan Chhattisgarh
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!
    मध्यप्रदेश

    MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!

    By adminNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP Election 2023: भोपाल-नर्मदापुरम् के नतीजों से टूटेंगे रिकॉर्ड या दिल!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां की 36 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा विधायकों की संख्या ज्यादा रहती है। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रभाव वाला रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी प्रभाव इसी क्षेत्र के राजगढ़, भोपाल और सीहोर में माना जाता है। इसके अलावा यह क्षेत्र ऐसा हैं जहां से कांग्रेस ने 230 सीटों में से दो मुस्लिमों को टिकट दिया है। वहीं नर्मदापुरम् में भाई-भाई पहली बार आमने सामने हैं, वहीं दूसरी बार मुलताई से चाचा और भतीजे का मुकाबला है। वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा के पास 24 सीटें थी, जबकि 12 सीटें कांग्रेस के पास थी।

    CM शिवराज सिंह की लीड पर नजर

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से एक बार फिर मैदान में हैं। वे पिछले दो चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन वे कितने वोटों से जीतेंगे इस पर पूरे प्रदेश की नजर हैं। कांग्रेस ने इस बार उनके खिलाफ विक्रम मस्ताल को चुनाव में उतारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दोनों संभागों के चार जिलों में सीधा प्रभाव है। सीएम का विदिशा, रायसेन, सीहोर के साथ ही नर्मदापुरम् जिले में सीधा प्रभाव है।

    भाई-भाई का मुकाबला

    नर्मदापुरम् में भाजपा उम्मीदवार सीतासरन शर्मा और कांग्रे्रस उम्मीदवार गिरजा शंकर शर्मा चुनाव मैदान में हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। नर्मदापुरम् में पहली बार भाई-भाई के बीच में मुकाबला हो रहा है। इसलिए यहां का चुनाव रोचक हो गया है। गिरजा शंकर शर्मा हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए थे और उन्हें पार्टी ने टिकट दे दिया।

    कितने मुस्लिम MLA पहुंचेंगे सदन में

    भाजपा ने इस बार किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया, कांग्रेस ने दो टिकट दिए,दोनों ही सीट भोपाल में ही हैं। मध्य से विधायक आरिफ मसूद और उत्तर से आतिफ अकील मैदान में हैं। दोनों का मुकाबला कड़ा है। प्रदेश में इन दोनों उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी नजर हैं कि इसबार सदन में कितने मुस्लिम विधायक पहुंचेंगे। मसूद का मुकाबला भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह से हैं, जबकि आतिफ का मुकाबला आलोक शर्मा से है।

    चाचा-भतीजे का मुकाबला

    हरदा जिले के टिमरनी सीट पर चाचा संजय मकडई और भतीजे अभिजीत शाह के बीच में मुकाबला है। दोनों के बीच पिछले चुनाव में भी मुकाबला हुआ था, जिसमें चाचा ने बाजी मार ली थी। इस बार भी यहां पर रोचक मुकाबला बना हुआ है।

    विदिशा पर भी नजर

    विदिशा का टिकट भाजपा ने सबसे आखिरी में दिया था। उम्मीदवार के चयन पर भाजपा का इतना मंथन देख यह सीट प्रदेश भर में चर्चित हो गई। इस सीट पर भाजपा के मुकेश टंडन का मुकाबला विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव से है।

    admin

    admin
    • Website

    Related Posts

    MP Election 2023: जबलपुर में मतदान करने वाले लोगों को रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स और दवाई की दुकानों पर मिलेगी विशेष छूट

    November 24, 2023

    Indore Bus in Fire: बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    November 24, 2023

    MP Board of Secondary Education: अब 13 साल की उम्र में भी होंगे नौवीं कक्षा में नामांकन

    November 24, 2023

    Jabalpur News: फाइटर प्लेन आया जबलपुर में नजर, घरों से बाहर निकल आए लोग

    November 24, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जशपुर: समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में न्योता भोजन का आयोजन, बच्चों को मिले उपहार और खेल सामग्री…..

    July 7, 2025

    जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भव्य आयोजन, सुना वेष में सजे महाप्रभु, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की शिरकत…..

    July 7, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर से अंबिकापुर के लिए शुरू की ट्रेन यात्रा, मैनपाट में भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में होंगे शामिल…..

    July 6, 2025

    छत्तीसगढ़ में खरीफ 2025 के लिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति: वैकल्पिक उर्वरकों से डीएपी की कमी को किया जा रहा पूरा…..

    July 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.