छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उद्योग मंत्री देवांगन ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की गहरी संवेदना, संजय नगर वार्ड के लक्ष्मण बन बस्ती में दो दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल डहने से मासूम की गई थी जान….

रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कल देर शाम कोरबा के संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 2 दिन पूर्व बस्ती में बाउंड्रीवाल गिरने से धनेश कर्ष पिता मुकेश कर्ष उम्र 4 वर्ष की दबने से दुःखद मृत्यु हो गई थी, वहीं सोनू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों एवं स्थानीय जनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

संजय नगर वार्ड के लक्ष्मण बन बस्ती में दो दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल डहने से मासूम की गई थी जान

पीड़ित परिवार के घर पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री श्री देवांगन ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की सूक्ष्मता से जांच कर कार्रवाही के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्री भोलू यादव, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button