ज़हरीले करैत और रेट स्नैक (धामन) के मध्य जंग, दोनों सांपों के बीच लड़ाई बनी कौतूहल का विषय, राह चलते लोग दोनों की लड़ाई देख हुए हैरान, हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने दोनों सांपों को किया अलग…
ज़हरीले करैत और रेट स्नैक (धामन) के मध्य जंग, दोनों सांपों के बीच लड़ाई बनी कौतूहल का विषय, राह चलते लोग दोनों की लड़ाई देख हुए हैरान, हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने दोनों सांपों को किया अलग...


जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सांपों के बीच हुई भीषण लड़ाई लोगों के कैमरे में कैद हो गई। यह घटना जिले के नागलोक कहे जाने वाले तपकरा की है। जहां राह चलते लोगों ने इस दुर्लभ नजारे को देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।……
वीडियो में में साफ देखा जा सकता है कि यह लड़ाई एक ज़हरीले करैत सांप और एक रेट स्नैक (धामन) के बीच हुई। दोनों सांप काफी देर तक आमने-सामने रहे और एक-दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच की यह भिड़ंत बेहद खतरनाक और रोमांचक थी, जिसे देखकर लोग दहशत में भी आ गए।
इसी दौरान ग्राम पंचायत बारो में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर रात 2 बजे अपने घर लौट रहे युवक धरम सिंह और उसके साथियों की नजर इस लड़ाई पर पड़ी। काफी देर तक संघर्ष देखने के बाद उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों सांपों को अलग किया।
युवक धरम सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलती है, खासकर तब जब एक ज़हरीला करैत और गैर ज़हरीला धामन सांप आमने-सामने हों। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं वायरल वीडियो को लोग काफी दिलचस्पी से इसे देख रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, धामन (रेट स्नैक) आमतौर पर गैर-ज़हरीला होता है, जबकि करैत अत्यंत विषैला होता है। ऐसे में दोनों के बीच संघर्ष होना दुर्लभ और जोखिम भरा माना जाता है।
फिलहाल, घटना के बाद दोनों सांप जंगल की ओर चले गए और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।




