जशपुर जिले के पत्थलगांव में दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई दिग्गज भाजपा नेता होंगे शामिल….
जशपुर जिले के पत्थलगांव में दो दिवसीय भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई दिग्गज भाजपा नेता होंगे शामिल....

पत्थलगांव (जशपुर): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘पंडित दीनदयाल महाभियान 2026’ के अंतर्गत जशपुर जिले का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग 17 और 18 मई को पत्थलगांव शहर के मैरिज गार्डन में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
भाजपा जिला जशपुर के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण आवासीय होगा, जिसमें रात्रि विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
पत्थलगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने जताया गर्व

भाजपा मंडल पत्थलगांव शहर के अध्यक्ष अंकित बंसल ने बताया कि पत्थलगांव शहर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होना पूरे मंडल के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जिले के जनप्रतिनिधि, प्रदेश स्तर के नेता और सभी मंडलों के कार्यकर्ता यहां पधारेगे। हमारा पूरा मंडल उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए पूरी तरह तैयार है।”
अंकित बंसल ने आगे बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी, उसके बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रशिक्षण को भव्य व सफल बनाने के लिए पूरी टीम दिन-रात कार्यरत है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
– मुख्य वक्ता: प्रथम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रशिक्षण देंगे।
– विशिष्ट अतिथि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त एवं व्यावसायिक कर मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य दिग्गज नेता।
– अवधि: 17 मई (रविवार) और 18 मई (सोमवार)।
– स्थान: पत्थलगांव शहर, मैरिज गार्डन।
– सत्र: कुल 12 सत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं को विचारधारात्मक और व्यावहारिक प्रशिक्षण।
यह प्रशिक्षण भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ता क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दो दिवसीय शिविर में भाग लेंगे।
पंडित दीनदयाल महाभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा से जोड़ना और उन्हें आगामी चुनावी व संगठनात्मक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।




